Surah Al-Waqi’ah

Daftar Surah

بِسْمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ
اِذَا وَقَعَتِ الْوَاقِعَةُۙ١
Iżā waqa‘atil-wāqi‘ah(tu).
[1] जब घटित होने वाली घटित हो जाएगी।

لَيْسَ لِوَقْعَتِهَا كَاذِبَةٌ ۘ٢
Laisa liwaq‘atihā kāżibah(tun).
[2] उसके घटित होने में कोई झूठ नहीं।

خَافِضَةٌ رَّافِعَةٌ٣
Khāfiḍatur rāfi‘ah(tun).
[3] नीचे करने वाली, ऊपर उठाने वाली।1
1. इससे अभिप्राय प्रलय है। जो सत्य के विरोधियों को नीचा करके नरक तक पहुँचाएगी। तथा आज्ञाकारियों को स्वर्ग के ऊँचे स्थान तक पहुँचाएगी। आरंभिक आयतों में प्रलय के होने की चर्चा, फिर उस दिन लोगों के तीन भागों में विभाजित होने का वर्णन किया गया है।

اِذَا رُجَّتِ الْاَرْضُ رَجًّاۙ٤
Iżā rujjatil-arḍu rajjā(n).
[4] जब धरती तेज़ी से हिलाई जाएगी।

وَّبُسَّتِ الْجِبَالُ بَسًّاۙ٥
Wa bussatil-jibālu bassā(n).
[5] और पर्वत ख़ूब चूर्ण-विचूर्ण कर दिए जाएँगे।

فَكَانَتْ هَبَاۤءً مُّنْۢبَثًّاۙ٦
Fa kānat habā'am mumbaṡṡā(n).
[6] तो वे बिखरी हुई धूल हो जाएँगे।

وَّكُنْتُمْ اَزْوَاجًا ثَلٰثَةً ۗ٧
Wa kuntum azwājan ṡalāṡah(tan).
[7] और तुम तीन प्रकार के लोग हो जाओगे।

فَاَصْحٰبُ الْمَيْمَنَةِ ەۙ مَآ اَصْحٰبُ الْمَيْمَنَةِ ۗ٨
Fa aṣḥābul-maimanah(ti), mā aṣḥābul-maimanah(ti).
[8] तो दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले!2
2. दाहिने हाथ वाले से अभिप्राय वे लोग हैं जिनका कर्मपत्र दाहिने हाथ में दिया जाएगा। तथा बाएँ हाथ वाले वे दुराचारी होंगे जिनका कर्मपत्र बाएँ हाथ में दिया जाएगा।

وَاَصْحٰبُ الْمَشْـَٔمَةِ ەۙ مَآ اَصْحٰبُ الْمَشْـَٔمَةِ ۗ٩
Wa aṣḥābul-masy'amah(ti), mā aṣḥābul-masy'amah(ti).
[9] और बाएँ हाथ वाले, क्या बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!

وَالسّٰبِقُوْنَ السّٰبِقُوْنَۙ١٠
Was-sābiqūnas-sābiqūn(a).
[10] और जो पहल करने वाले हैं, वही आगे बढ़ने वाले हैं।

اُولٰۤىِٕكَ الْمُقَرَّبُوْنَۚ١١
Ulā'ikal-muqarrabūn(a).
[11] यही लोग निकट किए हुए हैं।3
3. अर्थात अल्लाह के प्रियवर और उसके समीप होंगे।

فِيْ جَنّٰتِ النَّعِيْمِ١٢
Fī jannātin-na‘īm(i).
[12] नेमत के बाग़ों में।

ثُلَّةٌ مِّنَ الْاَوَّلِيْنَۙ١٣
Ṡullatum minal-awwalīn(a).
[13] पहले लोगों में से एक बहुत बड़ा समूह।

وَقَلِيْلٌ مِّنَ الْاٰخِرِيْنَۗ١٤
Wa qalīlum minal-ākhirīn(a).
[14] तथा थोड़े-से पिछले लोगों में से होंगे।

عَلٰى سُرُرٍ مَّوْضُوْنَةٍۙ١٥
‘Alā sururim mauḍūnah(tin).
[15] सोने के तारों से बुने हुए तख़्तों पर।

مُّتَّكِـِٕيْنَ عَلَيْهَا مُتَقٰبِلِيْنَ١٦
Muttaki'īna ‘alaihā mutaqābilīn(a).
[16] उनपर तकिया लगाए आमने-सामने बैठे होंगे।

يَطُوْفُ عَلَيْهِمْ وِلْدَانٌ مُّخَلَّدُوْنَۙ١٧
Yaṭūfu ‘alaihim wildānum mukhalladūn(a).
[17] उनके आस-पास (सेवा के लिए) ऐसे बालक फिर रहे होंगे, जो सदा (बालक) ही रहेंगे।

بِاَكْوَابٍ وَّاَبَارِيْقَۙ وَكَأْسٍ مِّنْ مَّعِيْنٍۙ١٨
Bi'akwābiw wa abārīq(a), wa ka'sim mim ma‘īn(in).
[18] ऐसे प्याले َऔर सुराहियाँ और छलकते जाम लेकर जो बहती शराब की होंगे।

لَّا يُصَدَّعُوْنَ عَنْهَا وَلَا يُنْزِفُوْنَۙ١٩
Lā yuṣadda‘ūna ‘anhā wa lā yunzifūn(a).
[19] वे न उससे सिरदर्द से पीड़ित होंगे और न ही उनकी बुद्धि प्रभावित होगी।

وَفَاكِهَةٍ مِّمَّا يَتَخَيَّرُوْنَۙ٢٠
Wa fākihatim mimmā yatakhayyarūn(a).
[20] तथा ऐसे फल लेकर जिन्हें वे पसंद करते हैं।

وَلَحْمِ طَيْرٍ مِّمَّا يَشْتَهُوْنَۗ٢١
Wa laḥmi ṭairim mimmā yasytahūn(a).
[21] तथा पक्षियों का मांस लेकर जिसकी वे इच्छा रखते हैं।

وَحُوْرٌ عِيْنٌۙ٢٢
Wa ḥūrun ‘īn(un).
[22] और बड़ी-बड़ी नैनों वाली गोरियाँ होंगी।

كَاَمْثَالِ اللُّؤْلُؤِ الْمَكْنُوْنِۚ٢٣
Ka'amṡālil-lu'lu'il-maknūn(i).
[23] छिपाकर रखे हुए मोतियों के समान।

جَزَاۤءًۢ بِمَا كَانُوْا يَعْمَلُوْنَ٢٤
Jazā'am bimā kānū ya‘malūn(a).
[24] उसके बदले में जो वे (संसार में) किया करते थे।

لَا يَسْمَعُوْنَ فِيْهَا لَغْوًا وَّلَا تَأْثِيْمًاۙ٢٥
Lā yasma‘ūna fīhā lagwaw wa lā ta'ṡīmā(n).
[25] वे उस में न कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न पाप की बात।

اِلَّا قِيْلًا سَلٰمًا سَلٰمًا٢٦
Illā qīlan salāman salāmā(n).
[26] केवल सलाम ही सलाम की आवाज़ होगी।

وَاَصْحٰبُ الْيَمِيْنِ ەۙ مَآ اَصْحٰبُ الْيَمِيْنِۗ٢٧
Wa aṣḥābul-yamīn(i), mā aṣḥābul-yamīn(i).
[27] और दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले!

فِيْ سِدْرٍ مَّخْضُوْدٍۙ٢٨
Fī sidrim makhḍūd(in).
[28] वे बिना कँटीले बेरियों में होंगे।

وَّطَلْحٍ مَّنْضُوْدٍۙ٢٩
Wa ṭalḥim manḍūd(in).
[29] तथा परत-दर-परत लगे हुए केलों में।

وَّظِلٍّ مَّمْدُوْدٍۙ٣٠
Wa ẓillim mamdūd(in).
[30] और ऐसी छाया में जो अच्छी तरह फैली हुई है।4
4. ह़दीस में है कि स्वर्ग में एक वृक्ष है जिसकी छाया में सवार सौ वर्ष चलेगा फिर भी वह समाप्त नहीं होगी। (सह़ीह़ बुख़ारी : 4881)

وَّمَاۤءٍ مَّسْكُوْبٍۙ٣١
Wa mā'im maskūb(in).
[31] और प्रवाहित जल में।

وَّفَاكِهَةٍ كَثِيْرَةٍۙ٣٢
Wa fākihatin kaṡīrah(tin).
[32] तथा बहुत अधिक फलों में।

لَّا مَقْطُوْعَةٍ وَّلَا مَمْنُوْعَةٍۙ٣٣
Lā maqṭū‘atiw wa lā mamnū‘ah(tin).
[33] जो न कभी समाप्त होंगे और न उनसे कोई रोक-टोक होगी।

وَّفُرُشٍ مَّرْفُوْعَةٍۗ٣٤
Wa furusyim marfū‘ah(tin).
[34] और ऊँचे बिस्तरों पर होंगे।

اِنَّآ اَنْشَأْنٰهُنَّ اِنْشَاۤءًۙ٣٥
Innā ansya'nāhunna insyā'ā(n).
[35] निःसंदेह हमने उनको एक विशेष रूप से पैदा किया है।

فَجَعَلْنٰهُنَّ اَبْكَارًاۙ٣٦
Faja‘alnāhunna abkārā(n).
[36] तो हमने उन्हें कुँवारियाँ बनाया है।

عُرُبًا اَتْرَابًاۙ٣٧
‘Uruban atrābā(n).
[37] जो पतियों को प्रिय और समान आयु वाली हैं।

لِّاَصْحٰبِ الْيَمِيْنِۗ٣٨
Li'aṣḥābil-yamīn(i).
[38] दाहिने हाथ वालों के लिए।

ثُلَّةٌ مِّنَ الْاَوَّلِيْنَۙ٣٩
Ṡullatum minal-awwalīn(a).
[39] एक बड़ा समूह पहले लोगों में से हैं।

وَثُلَّةٌ مِّنَ الْاٰخِرِيْنَۗ ࣖ٤٠
Wa ṡullatum minal-ākhirīn(a).
[40] तथा एक बड़ा समूह पिछले लोगों में से हैं।

وَاَصْحٰبُ الشِّمَالِ ەۙ مَآ اَصْحٰبُ الشِّمَالِۗ٤١
Wa aṣḥābusy-syimāl(i), mā aṣḥābusy-syimāl(i).
[41] और बाएँ हाथ वाले, क्या ही बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!

فِيْ سَمُوْمٍ وَّحَمِيْمٍۙ٤٢
Fī samūmiw wa ḥamīm(in).
[42] (वे) गर्म हवा तथा खौलते जल में होंगे।

وَّظِلٍّ مِّنْ يَّحْمُوْمٍۙ٤٣
Wa ẓillim miy yaḥmūm(in).
[43] और काले धुएँ के साये में होंगे।

لَّا بَارِدٍ وَّلَا كَرِيْمٍ٤٤
Lā bāridiw wa lā karīm(in).
[44] जो न शीतल होगा और न देखने में अच्छी ही लगेगा।

اِنَّهُمْ كَانُوْا قَبْلَ ذٰلِكَ مُتْرَفِيْنَۚ٤٥
Innahum kānū qabla żālika mutrafīn(a).
[45] निश्चय वे इससे पहले (दुनिया की) सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे थे।

وَكَانُوْا يُصِرُّوْنَ عَلَى الْحِنْثِ الْعَظِيْمِۚ٤٦
Wa kānū yuṣirrūna ‘alal-ḥinṡil-‘aẓīm(i).
[46] तथा वे बड़े गुनाह पर अड़े रहते थे।

وَكَانُوْا يَقُوْلُوْنَ ەۙ اَىِٕذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَّعِظَامًا ءَاِنَّا لَمَبْعُوْثُوْنَۙ٤٧
Wa kānū yaqūlūn(a), a'iżā mitnā wa kunnā turābaw wa ‘iẓāman a'innā lamab‘ūṡūn(a).
[47] और वे कहा करते थे कि क्या जब हम मर जाएँगे और हम मिट्टी तथा हड्डियाँ हो जाएँगे, तो क्या सचमुच हम अवश्य उठाए जाने वाले हैं?

اَوَاٰبَاۤؤُنَا الْاَوَّلُوْنَ٤٨
Awa'ābā'unal-awwalūn(a).
[48] और क्या हमारे पहले बाप-दादा भी?

قُلْ اِنَّ الْاَوَّلِيْنَ وَالْاٰخِرِيْنَۙ٤٩
Qul innal-awwalīna wal-ākhirīn(a).
[49] आप कह दें : निःसंदेह अगले तथा पिछले (सभी) लोग।

لَمَجْمُوْعُوْنَۙ اِلٰى مِيْقَاتِ يَوْمٍ مَّعْلُوْمٍ٥٠
Lamajmū‘ūn(a), ilā mīqāti yaumim ma‘lūm(in).
[50] एक ज्ञात दिन के निश्चित समय पर अवश्य एकत्र किए जाने वाले हैं।

ثُمَّ اِنَّكُمْ اَيُّهَا الضَّاۤ لُّوْنَ الْمُكَذِّبُوْنَۙ٥١
Ṡumma innakum ayyuhaḍ-ḍāllūnal-mukażżibūn(a).
[51] फिर निःसंदेह तुम ऐ गुमराहो! झुठलाने वालो!

لَاٰكِلُوْنَ مِنْ شَجَرٍ مِّنْ زَقُّوْمٍۙ٥٢
La'ākilūna min syajarim min zaqqūm(in).
[52] निश्चय ही ज़क़्क़ूम (थूहड़) के वृक्ष में से खाने वाले हो।5
5. (देखिए : सूरह साफ़्फ़ात, आयत : 62)

فَمَالِـُٔوْنَ مِنْهَا الْبُطُوْنَۚ٥٣
Fa māli'ūna minhal-buṭūn(a).
[53] फिर उससे अपने पेट भरने वाले हो।

فَشٰرِبُوْنَ عَلَيْهِ مِنَ الْحَمِيْمِۚ٥٤
Fasyāribūna ‘alaihi minal-ḥamīm(i).
[54] फिर उसपर खौलते पानी से पीने वाले हो।

فَشٰرِبُوْنَ شُرْبَ الْهِيْمِۗ٥٥
Fa syāribūna syurbal-hīm(i).
[55] फिर पीने वाले हो प्यास की बीमारी वाले ऊँट6 के समान।
6. यह ऊँट में एक विशेष रोग होता है जिससे उसकी प्यास नहीं जाती।

هٰذَا نُزُلُهُمْ يَوْمَ الدِّيْنِۗ٥٦
Hāżā nuzuluhum yaumad-dīn(i).
[56] यह बदले के दिन उनकी मेहमाननवाज़ी है।

نَحْنُ خَلَقْنٰكُمْ فَلَوْلَا تُصَدِّقُوْنَ٥٧
Naḥnu khalaqnākum falau lā tuṣaddiqūn(a).
[57] हमने ही तुम्हें पैदा किया, फिर तुम (पुनः जीवित किए जाने को) क्यों सच नहीं मानते?

اَفَرَءَيْتُمْ مَّا تُمْنُوْنَۗ٥٨
Afa ra'aitum mā tumnūn(a).
[58] तो क्या तुमने उस वीर्य पर विचार किया, जो तुम टपकाते हो?

ءَاَنْتُمْ تَخْلُقُوْنَهٗٓ اَمْ نَحْنُ الْخٰلِقُوْنَ٥٩
A'antum takhluqūnahū am naḥnul-khāliqūn(a).
[59] क्या तुम उसे पैदा करते हो, या हम ही पैदा करने वाले हैं?

نَحْنُ قَدَّرْنَا بَيْنَكُمُ الْمَوْتَ وَمَا نَحْنُ بِمَسْبُوْقِيْنَۙ٦٠
Naḥnu qaddarnā bainakumul-mauta wa mā naḥnu bimasbūqīn(a).
[60] हम ही ने तुम्हारे बीच मृत्यु का समय निश्चित किया है और हम कदापि विवश नहीं हैं।

عَلٰٓى اَنْ نُّبَدِّلَ اَمْثَالَكُمْ وَنُنْشِئَكُمْ فِيْ مَا لَا تَعْلَمُوْنَ٦١
‘Alā an nubaddila amṡālakum wa nunsyi'akum fī mā lā ta‘lamūn(a).
[61] कि हम तुम्हारे रूप को परिवर्तित कर दें और तुम्हें ऐसी शक्ल-सूरत में पैदा कर दें, जिसे तुम नहीं जानते।

وَلَقَدْ عَلِمْتُمُ النَّشْاَةَ الْاُوْلٰى فَلَوْلَا تَذَكَّرُوْنَ٦٢
Wa laqad ‘alimtumun-nasy'atal-ūlā falau lā tażakkarūn(a).
[62] तथा निश्चय ही तुम पहली पैदाइश को जान चुके हो, फिर तुम नसीहत ग्रहण क्यों नहीं करते?

اَفَرَءَيْتُمْ مَّا تَحْرُثُوْنَۗ٦٣
Afara'aitum mā taḥruṡūn(a).
[63] फिर क्या तुमने उसपर विचार किया जो कुछ तुम बोते हो?

ءَاَنْتُمْ تَزْرَعُوْنَهٗٓ اَمْ نَحْنُ الزّٰرِعُوْنَ٦٤
A'antum tazra‘ūnahū am naḥnuz-zāri‘ūn(a).
[64] क्या तुम उसे उगाते हो, या हम ही उगाने वाले हैं?

لَوْ نَشَاۤءُ لَجَعَلْنٰهُ حُطَامًا فَظَلْتُمْ تَفَكَّهُوْنَۙ٦٥
Lau nasyā'u laja‘alnāhu ḥuṭāman fa ẓaltum tafakkahūn(a).
[65] यदि हम चाहें, तो अवश्य उसे चूर-चूर कर दें, फिर तुम आश्चर्य करते रह जाओ।

اِنَّا لَمُغْرَمُوْنَۙ٦٦
Innā lamugramūn(a).
[66] कि निःसंदेह हमपर दाँड डाल दिया गया।

بَلْ نَحْنُ مَحْرُوْمُوْنَ٦٧
Bal naḥnu maḥrūmūn(a).
[67] बल्कि हम वंचित हो गए हैं।

اَفَرَءَيْتُمُ الْمَاۤءَ الَّذِيْ تَشْرَبُوْنَۗ٦٨
Afa ra'aitumul-mā'al-lażī tasyrabūn(a).
[68] फिर क्या तुमने उस पानी पर विचार किया, जो तुम पीते हो?

ءَاَنْتُمْ اَنْزَلْتُمُوْهُ مِنَ الْمُزْنِ اَمْ نَحْنُ الْمُنْزِلُوْنَ٦٩
A'antum anzaltumūhu minal-muzni am naḥnul-munzilūn(a).
[69] क्या तुमने उसे बादल से उतारा है, या हम ही उतारने वाले हैं?

لَوْ نَشَاۤءُ جَعَلْنٰهُ اُجَاجًا فَلَوْلَا تَشْكُرُوْنَ٧٠
Lau nasyā'u ja‘alnāhu ujājan falau lā tasykurūn(a).
[70] यदि हम चाहें, तो उसे अत्यंत खारा बना दें, फिर तुम शुक्र अदा क्यों नहीं करते?

اَفَرَءَيْتُمُ النَّارَ الَّتِيْ تُوْرُوْنَۗ٧١
Afa ra'aitumun-nāral-latī tūrūn(a).
[71] फिर क्या तुमने उस आग पर विचार किया, जो तुम सुलगाते हो?

ءَاَنْتُمْ اَنْشَأْتُمْ شَجَرَتَهَآ اَمْ نَحْنُ الْمُنْشِـُٔوْنَ٧٢
A'antum ansya'tum syajaratahā am naḥnul-munsyi'ūn(a).
[72] क्या तुमने उसके वृक्ष को पैदा किया है, या हम ही पैदा करने वाले हैं?

نَحْنُ جَعَلْنٰهَا تَذْكِرَةً وَّمَتَاعًا لِّلْمُقْوِيْنَۚ٧٣
Naḥnu ja‘alnāhā tażkirataw wa matā‘al lil-muqwīn(a).
[73] हमने ही उसे यात्रियों के लिए एक नसीहत तथा लाभ का सामान बनाया है।

فَسَبِّحْ بِاسْمِ رَبِّكَ الْعَظِيْمِ ࣖ٧٤
Fa sabbiḥ bismi rabbikal-‘aẓīm(i).
[74] अतः (ऐ नबी!) आप अपने महान पालनहार के नाम की तसबीह करें।

۞ فَلَآ اُقْسِمُ بِمَوٰقِعِ النُّجُوْمِ٧٥
Falā uqsimu bimawāqi‘in-nujūm(i).
[75] अतः नहीं! मैं सितारों के गिरने की जगहों की क़सम खाता हूँ!

وَاِنَّهٗ لَقَسَمٌ لَّوْ تَعْلَمُوْنَ عَظِيْمٌۙ٧٦
Wa innahū laqasamul lau ta‘lamūna ‘aẓīm(un).
[76] और निःसंदेह यह निश्चय ऐसी क़सम है कि यदि तुम जानो तो बहुत बड़ी है।

اِنَّهٗ لَقُرْاٰنٌ كَرِيْمٌۙ٧٧
Innahū laqur'ānun karīm(un).
[77] निःसंदेह, यह निश्चित रूप से एक प्रतिष्ठित क़ुरआन है।

فِيْ كِتٰبٍ مَّكْنُوْنٍۙ٧٨
Fī kitābim maknūn(in).
[78] एक छिपाकर रखी हुई7 किताब में (अंकित) है।
7. इससे अभिप्राय 'लौह़े मह़फ़ूज़' है।

لَّا يَمَسُّهٗٓ اِلَّا الْمُطَهَّرُوْنَۗ٧٩
Lā yamassuhū illal-muṭahharūn(a).
[79] इसे कोई नहीं छूता सिवाय उनके जो बहुत पवित्र किए गए हैं।8
8. इससे अभिप्राय फ़रिश्तें हैं। (देखिए : सूरत अबस, आयत : 15-16)

تَنْزِيْلٌ مِّنْ رَّبِّ الْعٰلَمِيْنَ٨٠
Tanzīlum mir rabbil-‘ālamīn(a).
[80] यह सारे संसार के पालनहार की ओर से उतारा गया है।

اَفَبِهٰذَا الْحَدِيْثِ اَنْتُمْ مُّدْهِنُوْنَۙ٨١
Afa biḥāżal-ḥadīṡi antum mudhinūn(a).
[81] फिर क्या तुम इस वाणी की उपेक्षा करने वाले हो?

وَتَجْعَلُوْنَ رِزْقَكُمْ اَنَّكُمْ تُكَذِّبُوْنَ٨٢
Wa taj‘alūna rizqakum annakum tukażżibūn(a).
[82] तथा तुम (क़ुरआन से) अपना हिस्सा यह बनाते हो कि तुम (इसे) झुठलाते हो?

فَلَوْلَآ اِذَا بَلَغَتِ الْحُلْقُوْمَۙ٨٣
Falau lā iżā balagatil-ḥulqūm(a).
[83] फिर क्यों नहीं जब वह (प्राण) गले को पहुँच जाता है।

وَاَنْتُمْ حِيْنَىِٕذٍ تَنْظُرُوْنَۙ٨٤
Wa antum ḥīna'iżin tanẓurūn(a).
[84] और तुम उस समय देख रहे होते हो।

وَنَحْنُ اَقْرَبُ اِلَيْهِ مِنْكُمْ وَلٰكِنْ لَّا تُبْصِرُوْنَ٨٥
Wa naḥnu aqrabu ilaihi minkum wa lākil lā tubṣirūn(a).
[85] तथा हम तुमसे अधिक उसके निकट होते हैं, परंतु तुम नहीं देखते।

فَلَوْلَآ اِنْ كُنْتُمْ غَيْرَ مَدِيْنِيْنَۙ٨٦
Falau lā in kuntum gaira madīnīn(a).
[86] तो अगर तुम (किसी के) अधीन नहीं हैं तो क्यों नहीं।

تَرْجِعُوْنَهَآ اِنْ كُنْتُمْ صٰدِقِيْنَ٨٧
Tarji‘ūnahā in kuntum ṣādiqīn(a).
[87] तुम उसे वापस ले आते, यदि तुम सच्चे हो?

فَاَمَّآ اِنْ كَانَ مِنَ الْمُقَرَّبِيْنَۙ٨٨
Fa ammā in kāna minal-muqarrabīn(a).
[88] फिर यदि वह निकटवर्तियों में से है।

فَرَوْحٌ وَّرَيْحَانٌ ەۙ وَّجَنَّتُ نَعِيْمٍ٨٩
Fa rauḥuw wa raiḥān(un), wa jannatu na‘īm(in).
[89] तो उसके लिए आराम और अच्छी जीविका और नेमतों से भरी जन्नत है।

وَاَمَّآ اِنْ كَانَ مِنْ اَصْحٰبِ الْيَمِيْنِۙ٩٠
Wa ammā in kāna min aṣḥābil-yamīn(i).
[90] और यदि वह दाहिने हाथ वालों में से है।

فَسَلٰمٌ لَّكَ مِنْ اَصْحٰبِ الْيَمِيْنِۗ٩١
Fa salāmul laka min aṣḥābil-yamīn(i).
[91] तो (कहा जाएगा) तेरे लिए सलामती है (कि तू) दाहिने हाथ वालों में से है।

وَاَمَّآ اِنْ كَانَ مِنَ الْمُكَذِّبِيْنَ الضَّاۤلِّيْنَۙ٩٢
Wa ammā in kāna minal-mukażżibīnaḍ-ḍāllīn(a).
[92] और यदि वह व्यक्ति झुठलाने वाले गुमराहों में से है,

فَنُزُلٌ مِّنْ حَمِيْمٍۙ٩٣
Fa nuzulum min ḥamīm(in).
[93] तो उसके लिए खौलते हुए पानी का अतिथि सत्कार है।

وَّتَصْلِيَةُ جَحِيْمٍ٩٤
Wa taṣliyatu jaḥīm(in).
[94] तथा जहन्नम की आग में जलना है।

اِنَّ هٰذَا لَهُوَ حَقُّ الْيَقِيْنِۚ٩٥
Inna hāżā lahuwal-ḥaqqul-yaqīn(i).
[95] निःसंदेह यक़ीनन यही है वह सत्य जो निश्चित है।

فَسَبِّحْ بِاسْمِ رَبِّكَ الْعَظِيْمِ ࣖ٩٦
Fa sabbiḥ bismi rabbikal-‘aẓīm(i).
[96] अतः आप अपने महान पालनहार के नाम की महिमा करें।